Monday, July 3, 2017


                             ONLINE FREE EARNING


online paisa kamana sab chahte hai par sabhi kama nahi pate paisa to sab kamana chahte hai par jankari k abhav me kama nahi pate. paisa kamana bahut aasan hai par is aasan kam ko karne ke liye bhi thodi mehnat aur dhairya ki jaroorat hai . aur sahi jankari ki jaroorat hai.

aajkal har jeb me mobile hota hai aur har mobile me hajaro contact no hote hai yani har vyakti k hajaro parichit hote hai aur inme se bhi kewal aadha hi mana jaye to android user hote hai aur aajkal to facebook whatsup youtube tweeter k bina koe bhi android user hoga.....

aur yahi hame kamwayenge aur khud bhi kamayenge  ... to ab mai aage se online kaise kamaye tarika kya hai is bare mehi bataya karunga aur sabse majedar bat ye hai ki sab kuchh free me milta hai hamare time k badle me ji ha hame sirf time hi use karna hai koe bhi investment karne ki jaroorat nahi hai sabkuchh free  free free

Sunday, June 11, 2017

Machhar bhaganewale paudhe

Machchhar Bhagaane Waale Paudhe | मच्छर भगाने वाले पौधे | Plants That Remove Mosquitoes

मच्छर भगायें ( Flee Mosquito ) :
जैसे ही बरसात का मौसम आता है सभी के मन में मच्छरों का खतरा पैदा हो जाता है क्योकि ये ना सिर्फ गंदगी फैलाते है बल्कि अनेक तरह की बीमारियों को भी पैदा करते है जैसेकि डेंगू, मलेरिया इत्यादि. ये जहाँ काट लेते है वहाँ खुजा, सुजन और दर्द होने लगता है, जिससे एलर्जी तक होने का खतरा बना रहता है. इस तरह की परेशानियों में मजबूर होकर लोग तरह तरह के क्रीम, लोशन और केमिकल का इस्तेमाल शुरू कर देते है जो उनकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे है जो ना सिर्फ आपके घर से मच्छरों को भगायेंगे बल्कि आपके घर को सुगन्धित भी बनायें रखेंगे. CLICK HERE TO KNOW दुनिया के आठ खुनी पौधे ...

Machchhar Bhagaane Waale Paudhe
मच्छर भागने वाले पौधे ( Plants Help to Flee Mosquitoes ) :
         रोजमेरी ( Rosemary ) : रोजमेरी के पौधे के अनेक स्वास्थ्यवर्धक लाभ होते है और इसे एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल तत्व के कारण घर में रोजमेरी का पौधा होने से मच्छर के साथ साथ अन्य किट पतंगे भी घर में नही घुसते. ये पौधे आप सिर्फ गर्मी में ही लगा सकते हो क्योकि इन्हें जीवंत रहने के लिए गर्मी की आवश्यकता होती है. इस पौधे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसमें नील रंग के पौधे आते है और इसकी लम्बाई लगभग 5 फिट तक ही होती है इसलिए इसे आसानी से गमले में लगाया जा सकता है.

         गेंदे का फुल ( Marigold ) : ये सबसे जाना पहचाना पौधा है इसे आप किसी भी बाग़ बगीचे में देख सकते हो. इसकी सुगंध आपको पलभर में मोहित कर देती है किन्तु इसी यही तीखी सुगंध मच्छरों को दूर भागने में सहायक होती है. जिससे मच्छर इस पौधे के आसपास तक नही भटकते. गेंदे के पौधों का आम होना इसीलिए है क्योकि हर किसान भाई इसे अपनी फसल के आसपास उगता है ताकि इसकी महक से कोई किट पतंगा या कीड़ा फसल को हानि न पहुंचा सके. CLICK HERE TO KNOW पशुओं की छींक से बने मालामाल ...

मच्छर भगाने वाले पौधे
         नीम ( Neem Plant ) : नीम का पौधा औषधीय गुणों से भरा हुआ है, इस पौधे का हर हिस्सा किसी ना किसी रूप से हमारे लिए लाभकारी ही सिद्ध होता है चाहे वो इसका फल, फुल, पत्ते, तना, जड़ या छाल ही क्यों ना हो. इसमें मौजद तत्व मच्छरों, कीड़े मकोड़ों को दूर रखते है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसकी पत्तियों को अपने पास रख सकते हो या उनको जलाकर धुँआ भी कर सकते हो, आप चाहे तो इसका तेल बनाकर इस्तेमाल करें या इसको पीसकर लेप बनाएं ये हर तरह से आपके लिए लाभकारी ही होगा. इसका इस्तेमाल मलेरिया के रोगियों की दवाई बनाने के लिए भी किया जाता रहा है.

Basil Plant
         तुलसी ( Basil Plant ) : नीम की ही तरह तुलसी का भी अनेक आयुर्वेदिक और औषधीय रूप से इस्तेमाल किया जाता है किन्तु इसे माता की तरह भी पूजा जाता है और इसीलिए इसका सबसे अधिक आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. तुलसी से भी तेज खुशबु निकलती है जो मच्छरों के लिए परेशानी का सबब बनती है और वे तुलसी से दूर रहते है. तुलसी से घर और घर के सदस्यों के बीच वातावरण हमेशा सकारत्मक रहता है. इसके घर में होने से अपने आप ही घर के सारे कष्ट दूर होने लगते है और घर में सुख समृद्धि आती है.

Plants That Remove Mosquitoes
         सिट्रोनेला ग्रास ( Citronella Grass ) : इस घास की सबसे अच्छी बात ये है कि ये डेंगू के मच्छरों को भी दूर रखती है साथ ही इसका इस्तेमाल परफ्यूम, मोमबत्ती, लैम्प और हर्बल पदार्थ बनाने में किया जाता है. इसमें कुछ ऐसे जीवाणुरहित तत्व पायें जाते है जिनकी वजह से कोई भी कीटाणु इसकी सुगंध के सामने नही टिक पाता, इसका इस्तेमाल लम्बे समय तक रहता है और इसीलिए इसे सबसे अधिक इस्तेमाल भी किया जाता है. इसकी लम्बाई लगभग 2 मीटर तक चली जाती है और इसमें से निम्बू के जैसी महक आती है. इसकी एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि इससे बच्चों को किसी तरह की हानि या नुकसान नही होता.

         एग्रेटम ( Agretam  ) : ये पौधा कौमरिन नाम की एक गंध छोड़ता है. इसकी यही गंध मच्छरों को दूर करने में सहायक होती है. कौमरिन का इस्तेमाल मच्छर भागने वाले बाकी के पदार्थों में भी इस्तेमाल की जाती है किन्तु इस पौधे के साथ कुछ सावधानी भी रखनी पड़ती है जैसेकि आप इसे अपनी त्वचा पर ना रगड़ें अन्यथा ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके फुल नील सफ़ेद रंग के होते है.

मच्छरों को दूर भगाने वाले घरेलू पौधे
         कैटनिप ( Catnip ) : पुदीने की तरह दिखने वाली ये औषधि मच्छरों को भागने के लिए बहुत इस्तेमाल की जाती है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे पुरे साल इस्तेमाल कर सकते हो. बिल्लियाँ इसकी सुगंध को बहुत पसंद करती है और इसके आसपास ही रहती है और इसकी सुरक्षा भी करती है. इसलिए आप इसे अपने घर की छत या पीछे ही लगायें. इसकी पत्तियों को रगड़कर आप अपनी त्वचा पर लगायें क्योकि इससे आपकी त्वचा का रंग निखारता है.

         हॉर्समिंट ( Horsemint ) :जैसाकि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये एक मिंट है, हॉर्समिंट में से कसैली जैसी गंध आती है इसकी मिंट जैसी सुगंध मच्छरों को आसपास भी नही आने देती. इस पौधे की भी यही खासियत है कि इसे भी 12 महीनों तक प्रयोग में लाया जा सकता है और इसको किसी भी तरह की खास देखभाल की जरूरत ही नही होती. इसमें कुछ ऐसे बैक्टीरियानाशी तत्व पाए जाते है जिनका इस्तेमाल आप बुखार होने पर भी कर सकते हो.

मच्छर भगायें
         लैवेंडर ( Lavender ) : उपरलिखित सभी पौधों में से इसकी खुशबु सबसे अधिक तेज है इसीलिए इसे किसी भी किट पतंगे या मच्छरों को दूर रखने के लिए सबसे अच्छा पौधा माना जाता है. इस पौधे को भी किसी खास देखभाल की जरूरत नही होती बस आप इसे एक ऐसे स्थान पर उगायें जहाँ धुप आती हो. इसकी लम्बाई अधिकतर 4 फिट तक ही रहती है. मच्छरों से दूर रखने के लिए आप लैवेंडर के तेल या लेप का भी इस्तेमाल कर कर सकते हो.

         लेमन बाल्म ( Lemon Balm ) : इसके नाम को पढ़कर ये ना सोचे की ये निम्बू का पेड़ है बल्कि ये पुदीने की तरह दिखने वाला पौधा है किन्तु इसमें से निम्बू के जैसी महक आती है और इसीलिए इसका नाम लेमन बाल्म रखा गया था. इस पौधे को आप कहीं भी स्थापित करें इसकी खुशबु चारों तरफ फैलती है और आपको पूरा फायदा मिलता है. आप चाहे तो इसकी पत्तियों को रगड़कर अपने शरीर पर भी लगा सकते हो इससे भी मच्छर आपकी त्वचा से दूर रहते है.

Machchhron se Bachav
मच्छरों से बचे के कुछ अन्य उपाय ( Save Yourself From Mosquitoes ) :
    आप पौधों के स्थान पर लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हो क्योकि इसकी महक भी बहुत तेज होती है जो मच्छरों को पास नही आने देती.

    अपने घर या ऑफिस के आसपास पानी को जमा ना होने दें, साथ ही रुकी हुई नालियों को खोल दें.

    अगर आपको लगता है कि आप पानी पर नियंत्रण नी रख सकते तो आप उसमे थोडा सा पट्रोल या फिर मिटटी का तेल डाल दें.

    साफ़ पानी की टंकी को हमेशा ढक कर रखें क्योकि डेंगू का मच्छर हमेशा साफ़ पानी में ही जन्म लेता है.

    घर की खिडकियों में जाली लगवा लें ताकि मच्छर आपके घर में ना आ सके.

    वो कपडे पहने जिसमे आपके शरीर का हिस्सा ना दिखें और रात को सोते वक़्त भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.